इसके बाद परिजन ने लोक-लिहाज़ के वजह से चुप्पी साध ली.
पीड़ित परिजनों की चुप्पी देख दोषी युवक ने ब्लैकमेल करना चाहा, लेकिन लड़की से बात नहीं बनी जिससे नाराज आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल कर दिया.वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित लड़की के पिता ने बिजधरी ओपी थाना पहुंचकर आवेदन दिया. पीड़िता के परिजन ने मामला दर्ज कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई. बिजधरी ओपी थाना की पुलिस ने आवेदन मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.वहीं, घटना में चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में पीड़ित लड़की के पिता ने बिजधरी ओपी थाना में आवेदन दिया है जिस आवेदन को महिला थाना में भेजकर अगली कार्रवाई का आदेश दिया गया है. साथ ही पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया जाएगा. आवेदन के मिलने के बाद जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार