पटना मेट्रो में बड़ा हादसा,एक लोको पायलट सहित 3 मजदूरों की टनल में मौत

संवाद 
देर रात पटना में बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें पटना मेट्रो के कार्यस्थल पर टनल निर्माण के दौरान हाइड्रॉलिक क्रेन का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है

एनआईटी मोड़ पर एग्जिट पॉइंट के पास मेट्रो टनल में हुए हादसे में पहले एक मजदूर की मौत हो गई. दो मजदूरों को रेस्क्यू करके निकाला गया है. कहा जा रहा है तीनों मजदूरों पर ब्रेक फेल होने की वजह से लोको पिक-अप चढ़ गया था. स्थानीय लोगों का दावा है कि हादसे में तीनों मजदूरों की मौत हो गई है.

पटना मेट्रो के टनल में निर्माण कार्य के दौरान सामान लेने जाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लोको का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.मरने वालों में मनोज ,विजय ,श्यामबाबू नाम के शख्स शामिल है.बता दें कि मरने वाले में एक लोको पायलट है, जो उड़ीसा का रहने वाला है.रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्त टनल के अंदर 25 मजदूर काम कर रहे थे.तभी किसी वजह से लोको का ब्रेक फेल हो गया। 
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.