बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर, ऑटो और ट्रक की टक्कर में एक की मृत्यु, कई लोग जख्मी


संवाद 


बेगूसराय में इन दिनों वाहनों की रफ्तार निरंतर लोगों की जान ले रही है. ऐसा एक दिन भी नहीं गुजरता है, जिस दिन तेज रफ्तार के चक्कर में जान ना जाती हो. इसका मुख्य कारण है ट्रेफिक अव्यवस्था और वाहनों पर अत्यधिक सवारी बैठना. ताजा मामला जिले के लाखो थाना क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक ऑटो ने खड़ी ट्रक को ठोक दिया. इस टक्कर मे ऑटो पर सवार करीब आधा दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए जबकि एक यात्री की मृत्यु हो गई.मृतक यात्री की पहचान बलिया थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद सोल्जर के रूप मे हुई. घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी लोगों में दो महिला साहित चार लोग हैं. 

घायलों दो की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के ही चंदन कुमार और मोहम्मद हसन के रूप मे पहचान हुई है.

 दुर्घटना की सूचना लाखो थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार जैसे ही मिली वो अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ऑटो मे फंसे घायलों को बाहर निकाला. उसके बाद उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बलिया से सवारी लेकर एक सीएनजी चालित ऑटो तेज गति से आ रही थी, जिसने टोल टेक्स के समीप एनएच 31 पर खड़ी एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग सवार थे. सवार यात्रिओं में मोहम्मद सोल्जर की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई. वहीं जख्मी में दो महिला भी है और तीन पुरुष हैं. जख्मी लोगों में दो लोग काफी गंभीर रूप से जख्मी हैं. घटना के बाद सभी लोगों को उपचार के सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की करवाई पुलिस कर रही है.
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.