हालांकि 150-200 के बीच में तीन जिले हैं.
सीवान में 170, राजगीर में 168 और बेतिया में 159 एक्यूआई दर्ज किया गया है.बता दें कि पिछले साल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कई जिलों में हवा के खराब होने का हवाला दिया था और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत बिहार के कई जिलों में पटाखों के जलाने पर रोक लगाई गई थी. इनमें राजधानी पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और गया सम्मिलित हैं. इस बार भी जिला प्रशासन ने इन जिलों में पटाखों के जलाने पर बैन लगाया है. उधर बोर्ड की तरफ से प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को राय दी गई है. अभी ठंड की शुरुआत भी होनी है. इससे पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से एक्यूआई को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट आ गई है. अब देखना होगा कि दिवाली के बाद प्रदेश में एक्यूआई का लेवल कितना तक पहुंचता है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार