मंत्री लेसी सिंह दुर्घटना की शिकार; हाथ में फ्रैक्चर, ICU में भर्ती, सीएम नीतीश ने फोन से पूछा हाल


संवाद 


बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह शनिवार को पूर्णिया में दुर्घटना की शिकार हो गईं। पूर्णिया जिला स्कूल में निरीक्षण के क्रम में वे सीढियों से फिसल कर गिर गईं जिसमें उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर आ गया है। उनके पैर और कमर में भी चोट आई है। कैबिनेट मंत्री लेसी सिंह का एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचार कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन करके उनसे बात की और हाल चाल का जायजा लिया है। पूर्णिया के प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने भी उनसे भेंट की।मंत्री लेसी सिंह इन दिनों पूर्णिया में ग्राम गौरव यात्रा पर हैं। शनिवार को जिला स्कूल में निरीक्षण के लिए वे गई थीं। इसी क्रम में मंत्री दुर्घटना का शिकार बन गईं। सूचना के मुताबिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान मंत्री लेसी सिंह का पैर अचानक फिसल गया। इससे अनियंत्रित होकर वे नीचे गिर गईं। हालांकि खुद को बचाने के लिए उन्होंने दाहिने हाथ से रोकने की कोशिश की।

 झटका लगने से उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर आ गया।

 उनके समर्थकों ने आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मंत्री के हादसे की खबर चारों ओर फैल गयी जिसके बाद अस्पताल में उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना की खबर मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर हाल-चाल जाना है। लेसी सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।लेसी सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने मुलाकात के बाद बताया कि उनकी हालत ठीक है। संतोष कुशवाहा ने दाहिने हाथ की कलाई में जख्म और फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। उन्होंने बोला कि जिला स्कूल में सीढ़ी चढ़ने के वक्त पैर फिसलने से वे गिर गई थी। जख्मी होने के वजह से लेसी सिंह जिले की दिशा की बैठक में सम्मिलित नहीं हो पाई। डॉक्टरों की तरफ से उन्हें स्वास्थ्य लाभ की सलाह दी है। जिले के प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने अस्पताल जाकर लेसी सिंह से भेंट की और हाल चाल पूछा।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.