डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है.
स्थानीय रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर कुछ ट्रेनें कुछ समय के लिए रोकी गईं. बार-बार प्रयास करने के बावजूद ईसीआर जोन के कोई अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस घटना पर टिप्पणी के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके.उधर टैंकर के बेपटरी होने के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों को मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, ढोली आदि स्टेशन पर ही रोकना पड़ा. सूचना के अनुसार, तेल के तीन टैंकर पूरी तरह से उतर चुके थे जबकि एक टैंकर आंशिक रूप से उतरा था. बता दें कि नारायणपुर अनंत स्टेशन यार्ड में इस तरह की घटना डेढ़ महीने के भीतर यह दूसरी बार है. तेल टैंकर के बेपटरी होने से दीघरा रेलवे गुमटी जाम हो गया. आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार