वह 2018 बैच की सिपाही थी.
रामपुर थाने की पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएनएमएमसीएच) भेज दिया है. घटना के बाद मौके पर एफएसल और टेक्निकल सेल की टीम को बुलाया गया है. वहीं दूसरी तरफ महिला सिपाही विभा कुमारी के परिजनों को इस घटना की खबर दे दी गई है. परिवार के लोगों से पूछताछ में तनाव या घटना के पीछे का कारण पता चल सकता है.इस मामले में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि घटना के बाद वैज्ञानिक अनुसंधान जारी है. साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. अभी तक किसी स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. सुसाइड के वजहो का पता लगाया जा रहा है. साथ ही इस वारदात को लेकर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार