इसमें दरौंदा के 9, दरौली के 6, बसंतपुर के 11, बड़हरिया के 28 समेत कुल 128 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के नाम सम्मिलित हैं.
अब शिक्षा विभाग ने इन प्रधानाध्यापकों के वेतन को काटने का निर्देश जारी कर दिया है. शिक्षा विभाग की तरफ से जो खत जारी हुआ है उसमें यह कहा गया है कि प्रधानाध्यापकों का तीन दिन का वेतन काटा जाएगा. छात्रों का अपार कार्ड बनवाने में भारी लापरवाही प्रधानाध्यापकों की तरफ से की गई है जबकि सभी विद्यालयों को शत-प्रतिशत अपार कार्ड बनाने के लिए आदेश से जारी किया गया था.जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह से एबीपी न्यूज़ को फोन पर बताया कि 16 दिसंबर को उनकी तरफ से एक पत्र जारी किया गया था. इसमें अपार कार्ड बनवाने में भारी लापरवाही बरतने को लेकर जिले के कुल 128 प्रधानाध्यापकों के वेतन काटने का आदेश दिया गया है. अगर इस तरह से और भी प्रधानाध्यापक लापरवाही करते पाए जाते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार