तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि बीजेपी की बी टीम के नेता ने छात्रों से बोला था कि कुछ भी होगा तो मैं सबसे आगे रहूंगा.
जब अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हुई तो वह सबसे पहले वहां से भाग गए. मैं चाहता तो एक कॉल पर पांच लाख लोगों को गांधी मैदान बुला सकता था, लेकिन इससे कोई रास्ता निकालने वाला नहीं था. बिहार सरकार ने जिस तरह छात्रों पर लाठीचार्ज करवाया यह दुखद है. बिहार सरकार ने छात्रों पर जुल्म किया है. हम छात्रों के साथ हैं और हम भी चाहते हैं की परीक्षा दुबारा कराइ जाए.आगे उन्होंने बोला कि मुख्यमंत्री टायर्ड हो गए हैं और रिटायर्ड अधिकारियों से बिहार चलवा रहे हैं. गांधी मैदान आंदोलन ले जाने से यह हुआ कि अभ्यर्थियों पर FIR हो गई है. बहुत चालाकी से BJP की बी टीम ने आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया. अभ्यर्थियों पर FIR होने का मतलब उनको जेल जाना पड़ सकता है. परीक्षा में आगे बैठने पर रोक लगाई जा सकती है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार