इसके बाद लड़की अपने किसी दूसरे प्रेमी के साथ भाग गई,
लेकिन लड़की के परिजनों का मानना था कि कारू ही उसे भगा ले गया है और खुद गांव में आकर रह रहा है. इसके बाद लड़की के परिजन कारू को लगातार प्रताड़ित करने लगे. इससे परेशान होकर कारू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक के पिता ने बताया कि गुरुवार को परिवार के लोग काम करने के लिए निकल गए थे. शाम को जब लौटकर आए तो देखा कि बेटा फांसी के फंदे से झूल रहा है. इसके बाद रात 9 बजे के लगभग पुलिस को घटना की सूचना दी गई. घटना को लेकर कौआकोल थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों ने खुदकुशी के लिए दुष्प्रेषण का इल्जाम लगाया है. इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार