कौन हैं आरिफ मोहम्मद खान, जिन्हें बनाया गया बिहार का नया राज्यपाल; आर्लेकर गए केरल

संवाद 


आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, बिहार से राजेंद्र आर्लेकर को केरल भेज दिया गया है। वह अब केरल के राज्यपाल होंगे।

दूसरी ओर, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी इस्तीफा दे दिया है। हरी बाबू अब ओडिशा के राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति भवन ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। कई और राज्यों के भी राज्यपाल बदले गए हैं।

 कौन हैं बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान?

आरिफ मोहम्मद खान का जन्म 18 नवंबर 1951 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) (1972-73) और लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से एलएलबी (1977) की डिग्री प्राप्त की।

बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान ने अपना राजनीतिक जीवन एक छात्र नेता के रूप में शुरू किया और 1972-73 के दौरान महासचिव और 1973-74 के दौरान अध्यक्ष के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ का नेतृत्व किया। वह 1977 में 26 साल की उम्र में सियाना निर्वाचन क्षेत्र, बुलंदशहर से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य बने।
 
आरिफ मोहम्मद खान 1980 में कानपुर से सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए। वह 8वीं, 9वीं और 12वीं लोकसभा के दौरान फिर से बहराईच निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए।
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में आरिफ मोहम्मद खान ने 1989-90 के दौरान ऊर्जा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय संभाला।
वहीं, आरिफ मोहम्मद खान ने 06 सितंबर 2019 को केरल के 22वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उन्हें अब केरल से बिहार भेज दिया गया है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.