बताया जाता है कि 26 वर्षीय संजीव भंडारी 2018 में ही सेना में भर्ती हुए थे.
इस तरह एकाएक जाना परिवार के लिए सदमा भरा है. उनके पिता विजय भंडारी गृह रक्षक वाहिनी में सिपाही हैं. बेटे की शहादत की खबर से परिवार में शोक में डूबा है. उनकी मां राम देवी और पत्नी मधु कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोगों ने संजीव की शहादत को नमन करते हुए उनके नाम पर अस्पताल और स्कूल का निर्माण कराने की मांग की है. बता दे कि
उधर, अंतिम संस्कार के मौके पर सुपौल के एडीएम राशिद कलीम अंसारी, निर्मली एसडीएम संजय कुमार, एसडीपीओ राजू रंजन समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और सेना के जवान मौजूद रहे. जेडीयू के जिलाध्यक्ष और अन्य स्थानीय नेताओं ने भी शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की. गांव ने सरकार से शहीद परिवार को हर मुमकिन सहायता करने की अपील की है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार