पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के देहांत के कारण अन्य नेता भी अपने प्रोग्राम को रद्द कर रहे हैं.
जानकारी सामने आई है कि नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपने सारे प्रोग्राम को रद्द कर दिया है.बता दें कि नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' का पहला चरण 23 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ था. पहले चरण के तहत 28 दिसंबर तक यह यात्रा होनी थी. वहीं दूसरे चरण की यात्रा चार जनवरी 2025 से शुरू होने वाली है. यह यात्रा 13 जनवरी तक चलेगी. दूसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छह जिलों का दौरा करेंगे. हालांकि देखना होगा कि हाजीपुर और मुजफ्फरपुर की यात्रा जो रद्द की गई है बता दे कि इसके लिए दोबारा क्या तारीख तय होती है. अभी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार