बिहार के सहरसा में गेमिंग एप के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने रविवार (22 दिसंबर) को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने तीन लैपटॉप, 10 डेबिट कार्ड, 8 बैंक पासबुक, 7 गूगल पे वाला स्कैनर, 12 फोन पे वाला स्कैनर, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित कई सामान बरामद हुए हैं. साइबर डीएसपी अजित कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले की खबर दी.साइबर डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना (साइबर थाने को) मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के हतियागछि हनुमान नगर के पास एटीएम, बैंक खाता पासबुक लेने के लिए आया हुआ है. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश उन्हें देखकर भागने लगा. पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक कुमार बताया. साथ ही कुबूल किया किय वो साइबर ठगी का कार्य करता है. उसने बताया कि गेमिंग एप के जरिए साइबर ठगी करता है. उसने बोला कि खगड़िया के कमालपुर के वार्ड नं 9 में रूम किराए पर लेकर ऑफिस बनाया हुआ है.साइबर अपराधी अभिषेक कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने खगड़िया के कमालपुर गांव में छापेमारी कर दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.
इनकी पहचान निरंजन कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई.
इनके पास से कई सारे एटीएम कार्ड, कागजात सहित कई अन्य सामान बरामद हुए. इनके मोबाइल की जांच-पड़ताल की गई तो काफी रुपयों के ट्रांजेक्शन का पता चला. साथ ही मोबाइल फोन की गैलरी और व्हाट्सएप चैट से बहुत सारे व्यक्तियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खातों की डिटेल और एटीएम कार्ड की जानकारी भी मिली.पुलिस की गिरफ्त में आए साइबर अपराधियों ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वे भोले-भाले लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की डिटेल ले लेते हैं. इसके बाद बिना उनकी जानकारी के अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाकर अवैध रूप से पैसों का लेन-देन करते थे. पुलिस ने तीनों दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार