अभ्यर्थियों को कोई समर्थन नहीं करता,
छात्र खुद अपने आप लड़ता है. नीतीश कुमार चोर हैं, नीतीश कुमार की सरकार नहीं है. अफसरशाही है."वहीं पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का प्रयोग करने पर पीटीआई से बातचीत के क्रम में बीपीएससी अभ्यर्थी मुकेश यादव ने बोला कि अभ्यर्थियों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसे हम कोई जानवर हैं. 12 दिन से हम भूखे-प्यासे परीक्षा रद्द कराने की मांग कर रहे हैं. सिर्फ एक शर्ट पहनी हुई है, ठंड लग रही है और ऊपर से पुलिस ने पानी की बौछार की है. ये अन्याय है.उन्होंने बोला कि हम पानी की बौछार से डरन वाले नहीं हैं. हम छात्र हैं, पढ़े-लिखे हैं, हम कोई उग्र आंदोलन नहीं कर रहे हैं, हम फिर से बिहार बंदी की मांग करेंगे. पूरे बिहार को बंद करेंगे. जब तक दोबारा परीक्षा नहीं होगी, तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार