थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया में ये मृत्यु ठंड से हार्ट एटैक होने से हुई होगी ऐसा लगता है.
वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जाएगा. वहीं दूसरी घटना ललितेश्वर यादव के मौत के बारे में पुलिस ने बताया कि पुलिस को इसके संदर्भ में कोई सूचनाए नहीं है.
वहीं लोगों मे जिक्र का विषय बना हुआ है कि अमरजीत एवं ललितेश्वर दोनों व्यक्ति को मंगलवार की शाम में साथ-साथ देखा गया और दोनों लोग रात में शराब पिए थे. ललितेश्वर पासवान की पत्नी दुर्गा देवी ने भी रोते-बिलखते हुए बताया कि वो रात कहीं से पी-खाकर घर आए और खाना भी नहीं खाए. कुछ देर के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई और सिर्फ पानी पीने के लिए मांगा. काफी बेचैनी और छटपटाहट होन के बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गई. पत्नी ने बोला कि गंभीर हालत को देख इलाज के लिए उन्हें दरभंगा ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. उन्होंने बोला कि जहरीले शराब पीने से ही उनकी मृत्यु हुई होगी, हालाकि बेनीपट्टी के एसडीपीओ निशिकांत भारती ने मामले को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार किया है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार