अपराधी अजय राय छपरा का रहने वाला था वो बैंक डकैती के कई अपराधों में संलिप्त रहा है.
उसका लंबा क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है. अजय राय के विरुद्ध हरियाणा, बिहार के सारण और आरा में 9 मामले दर्ज थे. जिसमें से सबसे अधिक मामले सारण में थे. दोषी पर कत्ल, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज थे. वो जेल की सजा भी काट चुका था, लेकिन फिलहाल कुछ दिनों से जमानत पर जेल से बाहर आया था. घटनास्थल से पिस्टल की कई गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं. एक एसटीएफ के जवान को भी गोली लगी है. पटना में 6 वर्षों के बाद यह दूसरी मुठभेड़ है. इससे पहले पाटलिपुत्र स्टेशन से कुछ दूरी पर पूर्वी गोला रोड पर मुठभेड़ में कुख्यात अभिषेक कुमार उर्फ मुचकुंद मारा गया था. दोषी पर 50 हजार रुपये का इनाम था.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार