लोगों को आवागमन करने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा.
हालांकि आग लगने के बाद बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए हैं. किसी तरह की बड़ी हताहत होने की सूचना नहीं है. गंगा ब्रिज पुलिस जली हुई बस को जब्त कर थाने ले जाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है.इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 14 के पास पटना के ओर जा रहे यात्री बस में एकाएक आग लग गई थी. इसके बाद बिज्र पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को परेशानी हो रही थी. जिसको देखते हुए मौके से पहुंचकर आग बुझाने का प्रयत्न किया जा रहा है और जाम में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार