बिहार वालों के लिए खुशखबरी! सस्ता दूध खरीदने के लिए हो जाएं तैयार

संवाद
दूध के दाम पिछले कुछ समय में काफी बढ़े हैं। अमूल हो या फिर कोई लोकल ब्रांड सभी ने कीमतों में हर थोड़े अंतराल में इजाफा किया है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि जब भी अमूल जैसी कंपनियां दाम बढ़ाती हैं, स्थानीय डेयरी वाले भी उसका हवाला देकर कीमतें बढ़ा देते हैं। हालांकि, बिहार वालों को आने वाले दिनों में इस मोर्चे पर कुछ राहत मिल सकती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश का मशहूर नमस्ते इंडिया दूध अब बिहार में भी मिलेगा। 
इस तरह मिलेगा फायदा
सूत्रों के अनुसार नमस्ते इंडिया की एंट्री से बिहार वालों का फायदा होना तय है। पहली बात तो नमस्ते इंडिया ब्रांड का बाकी दूध  से सस्ता है। दूसरी, नमस्ते इंडिया के आने से अमूल और मदर डेयरी का मार्केट प्रभावित होगा। कंपनियों में प्रतियोगिता बढ़ेगी और इसकी पूरी संभावना है कि बाजार पर कब्जे के लिए प्राइज वॉर भी देखने को मिले। यदि नमस्ते इंडिया ब्रांड के उत्पादों का स्वाद बिहार के लोगों को पसंद आता है और उसकी सेल जोर पकड़ती है, तो अमूल एवं मदर डेयरी को कुछ बड़ा करना होगा। उनके पास दो ही विकल्प होंगे, या तो कीमतों में कमी लाई जाए या फिर कोई अनोखी स्कीम निकाली जाये। दोनों ही सूरतों में फायदा आम बिहार के वालों को होगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.