शीतलहर की स्थिति कल मंगलवार तक प्रभावी रह सकती है.
इसके बाद बुधवार को न्यूनतम टेंपेरेचर में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है. राज्य के अन्य जिलों में भी ठंड में वृद्धि हुई है और शीतलहर वाली स्थिति बनी हुई है. कुछ जिलों के टेंपेरेचर में वृद्धि भी हुई तो ठंड थोड़ी कम रही.दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों के ठंड में ज्यादा वृद्धि देखी जा रही है. बीते रविवार को सबसे कम न्यूनतम टेंपेरेचर मोतिहारी में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम टेंपेरेचर रहा. दिन के अधिकतम टेंपेरेचर की बात करें तो पटना का टेंपेरेचर बहुत ज्यादा नीचे गिर चुका है, जो पिछले चार दिनों से 14 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है.रविवार को शनिवार की अपेक्षा 2.3 डिग्री की वृद्धि के साथ 16.3 डिग्री सेल्सियस दिन का टेंपेरेचर दर्ज किया गया. सबसे अधिक टेंपेरेचर फारबिसगंज में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लेकिन, दक्षिण बिहार के सभी जिलों और उत्तर बिहार के पश्चिमी और मध्य के कुछ जिलों में टेंपेरेचर 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार