आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने जबदस्ती उठाया, थप्पड़ मारने का भी इल्जाम
0The bhojpuriya newsJanuary 06, 2025
संवाद
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर गांधी मैदान में बैठे जन सुराज संयोजक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने सोमवार तड़के 4 चार बजे के लगभग हिरासत में ले लिया है. गांधी मैदान को खाली कराने के लिए पुलिस ने कुछ अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है.वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस जबरदस्ती प्रशांत किशोर और अन्य लोगों को गांधी मैदान से उठा रही है. इस क्रम में पुलिस पर प्रशांत किशोर का थप्पड़ मारने का भी इल्जाम लगा है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब प्रशांत किशोर को पुलिस जबरदस्ती खिंचकर उठा रही है, तब वहां भारत माता की जय के नारे भी लग रहे हैं. पटना पुलिस प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से उठाकर पटना एम्स ले गई है.बता दें कि प्रशांत किशोर 2 जनवरी से पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे. पुलिस की ओर से उन्हें गांधी मैदान से उठने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था.
लेकिन, इसके बावजूद वे गांधी मैदान में डटे हुए थे.
. 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच और पुनर्परीक्षा कराने.
• 2015 में 7 निश्चय के तहत किए वादे के अनुकूल 18 से 35 वर्ष के हर बेरोजगार युवा को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग.
• पिछले 10 सालों में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक की जांच और आरोपियों पर की गई कार्रवाई पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग.
• बिहार को लाठीतंत्र बनाने वाले आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग.
• बिहार की सरकारी नौकरियों में बिहार के युवाओं की कम से कम दो तिहाई हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की जा रही है.
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
जुड़ने के लिए संपर्क करें
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
22 जुलाई2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 2265296से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज