ठंड के वजह से रात के समय बोरसी में आग जलाकर सो गए थे.
किसी वजह से सुबह में पुआल से झोपड़ी में आग लग गई. इसके चलते झोपड़ी में सो रहे भगवान महतो की मृत्यु हो गई. इस पूरे मामले में रहुई थाना की पुलिस ने बताया कि इस घटना की खबर सुबह मिली थी. पुलिस ने जला हुआ शव बरामद किया. पूछताछ में बताया गया कि आग से झोपड़ी जल गई. इसमें बुजुर्ग व्यक्ति भी जिंदा जल गया.
जानकारी मिलने के बाद इलाके के जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचे. उन्होंने बोला कि ठंड के मौसम में आग जलाते समय सावधानी नहीं बरतने से ऐसे दुर्घटना अक्सर होते हैं. बताते चलें कि इन दिनों ठंड के बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सुबह-सुबह कोहरे के वजह से गाड़ियों की रफ्तार भी थम गई है. ठंड से बचने के लिए लोग घर से लेट निकलते हैं. ठंड के वजह से ही इस बुजुर्ग की भी जान गई है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार