अपराध के खबरें

सीतामढ़ी जिले की 8 विधानसभा सीटों के संभावित उम्मीदवार और चुनावी समीकरण

रोहित कुमार सोनू 

सीतामढ़ी जिले में आने वाले 8 विधानसभा क्षेत्रों में 2025 के चुनाव को लेकर सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। सभी दलों के संभावित उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी गठबंधन (NDA और महागठबंधन) में सीट बंटवारे को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। NDA के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत सीट एक्सचेंज या अन्य दल के खाते में जाने की संभावनाओं को देखते हुए उम्मीदवारों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।

NDA के संभावित समीकरण

NDA में भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल (यूनाइटेड) [JDU], लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP (R)], हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) शामिल हैं। यदि सीट एक्सचेंज का निर्णय होता है, तो इन दलों के विभिन्न नेता और कार्यकर्ता उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं।

सीतामढ़ी जिले की 8 विधानसभा सीटों के संभावित उम्मीदवार

1. सुरसंड विधानसभा सीट 

JDU: सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, इकरा अली खान, गुंजेश कुमार नवीन

RJD: सैयद अबु दोजना, पप्पू चौधरी, इसारूल हक पप्पू, रौशन यादव 

BJP: मनिष कुमार गुप्ता, शिवा चन्द्र मिश्रा, रामाधार महतो 

ब्रजेश कुमार जालान :- ये भी किसी ना किसी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले हैं ऐसा संभवना है।

सुरसंड विधानसभा का गणित :
इस सीट पर मुस्लिम और यादव मतदाताओं का दबदबा रहता है। हालांकि ब्राह्मण और राजपूत वोटर भी अहम भूमिका निभाते हैं। जातीय गणित का गुणा-भाग करके ही दलों ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारता है।


2. सीतामढ़ी विधानसभा सीट

JDU:  राम कुमार शर्मा ( पूर्व सांसद) मो. आरिफ, किरण गुप्ता 

RLM(उपेंद्र कुशवाहा) : रामेश्वर महतो 

RJD: सुनिल कुमार कुशवाहा, कब्बू खिरहर 

BJP: सुनिल कुमार पिंटू, मिथिलेश कुमार (वर्तमान विधायक) , भारती देवी, विशाल कुमार 
 
LJP (R): ऋषिकेश झा

Congress :- राघवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा, राजीव कुमार काजू

सीतामढ़ी विधानसभा का गणित :
इस सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा है, लेकिन ब्राह्मण-राजपूत और यादव वोटर निर्णायक भूमिका में हैं.

3. बाजपट्टी विधानसभा सीट 

JDU: रंजू गिता, राम कुमार शर्मा 

RJD: मुकेश कुमार यादव 

BJP: मिथिलेश कुमार, कार्तिकेश झा 

RLM(उपेंद्र कुशवाहा) : रेखा कुमारी 

बाजपट्टी विधानसभा का गणित :इस सीट पर मुस्लिम और यादव मतदाता सबसे अधिक महत्व रखते हैं. वहीं ब्राह्मण भी निर्णायक संख्या में है. 


4. रुनीसैदपुर विधानसभा सीट 

JDU: पंकज मिश्रा, प्रहलाद महतो

RJD: मंगिता देवी 

BJP: गुड्डू चौधरी 
रुनीसैदपुर विधानसभा का गणित :
इस सीट पर ब्राह्मण और मुस्लिम वोट सबसे ज्यादा हैं. जबकि, राजपूत और यादव मतदाता भी निर्णायक भूमिका में हैं. 
5 बेलसंड विधानसभा सीट 

JDU: सुनिता सिंह चौहान 

RJD: संजय कुमार गुप्ता 

BJP: बैजनाथ प्रसाद 
बेलसंड विधानसभा का गणित :इस सीट पर मुस्लिम, यादव और राजपूत वोटर लगभग बराबर ही हैं. रविदास और पासवान निर्णायक भूमिका में हैं. 

6. परिहार विधानसभा सीट 

JDU: तेज नारायण यादव

RJD: रितू जसवाल 

BJP: गायत्री देवी 


7. बथनाहा विधानसभा सीट

JDU:  चन्द्रिका पासवान 

congress : संजय राम

BJP: अनिल राम 

LJP (R): दीपलाल बघेला

बथनाहा विधानसभा का गणित :
इस सीट पर हार-जीत कोइरी, पासवान और रविदास मतदाताओं के हाथ में रहती है क्योंकि यही जातियां यहां सबसे अधिक संख्या में हैं.

8. रीगा विधानसभा सीट (30)

JDU: नागेन्द्र सिंह 

RJD: 

BJP: मोतीलाल प्रसाद 

Congress: अमित कुमार टुन्ना 

रीगा विधानसभा का गणित : इस सीट पर यादव, राजपूत और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या सबसे अच्छी है. इसके बाद कोइरी जाति के वोटर आते हैं. 

गठबंधन और संभावनाएं खुली हुई हैं

अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कौन-सी पार्टी कितनी सीटों पर और किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजनीति में संभावनाओं के नए समीकरण बनते रहते हैं, ऐसे में उम्मीदवारों की स्थिति भी बदल सकती है। आगामी दिनों में सीट बंटवारे को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे, जिससे तस्वीर और साफ होगी।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें मिथिला हिन्दी न्यूज के साथ!


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live