महिला कबड्डी विश्व कप में 13 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा, दर्शकों के लिए मुफ्त मैच लेकिन ऑनलाइन पास अनिवार्य


संवाद 

महिला कबड्डी विश्व कप को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस प्रतियोगिता में भारत, ईरान, बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, हालैंड, जापान, पोलैंड, अर्जेंटीना, हंगरी, जर्मनी, केन्या और युगांडा की टीमें भाग लेंगी। कुल 13 देशों की टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि सभी मैच मुफ्त में देखे जा सकेंगे, लेकिन इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पास (टिकट) प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बिना पास के एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, वेबसाइट और तारीखों की जानकारी आयोजकों द्वारा जल्द जारी की जाएगी। खेलप्रेमियों के लिए यह शानदार मौका है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला कबड्डी को देखने का।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.