स्वास्थ्य विभाग में 17,092 पदों पर भर्ती, बीटीएससी और एनएचएम के जरिए होगा चयन

संवाद 

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कुल 17,092 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्तियां बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) और राज्य स्वास्थ्य समिति (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन - NHM) के माध्यम से की जा रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और कार्यानुभव के आधार पर पूरी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में परिचारिका (नर्स), कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO), मेडिकल ऑफिसर समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना और स्वास्थ्य सेवाओं में मानव संसाधन की कमी को दूर करना है।

उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करें और आवेदन प्रक्रिया में भाग लें।

सरकार के इस कदम से बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और स्वास्थ्य व्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.