बिहार में वज्रपात से 21 की मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान


संवाद 

बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश और वज्रपात ने कहर ढा दिया है। बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 11 लोग झुलस गए हैं। मृतकों में चार जिलों के लोग शामिल हैं। प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक वज्रपात की ये घटनाएं खेतों और खुले स्थानों पर हुईं, जब लोग काम कर रहे थे या इधर-उधर जा रहे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और खुले में न निकलने की अपील की है।

मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में तेज गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में लाउडस्पीकर से लोगों को सतर्क किया है और खुले मैदान, पेड़ के नीचे या जलस्रोतों के पास जाने से बचने की सलाह दी है।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.