दलसिंहसराय में भीषण सड़क हादसा, 5 युवकों की मौत, 8 से अधिक घायल

संवाद 


समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसों ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है।
घटनाओं की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।
हादसे के बाद मृतक युवकों के घरों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

स्थानीय और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.