भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों को राहत, बिहार के 5 जिलों में बदला स्कूल का समय

संवाद 

बिहार में भीषण गर्मी का असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। तेज़ धूप और लू के खतरे को देखते हुए पटना के बाद अब 4 और जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। भागलपुर, गया, बांका और औरंगाबाद जिले के प्रशासन ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

भागलपुर जिले में सुबह 11 बजे के बाद कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दी गई है, यानी 11 बजे के बाद कोई भी शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी। वहीं गया और बांका जिले में स्कूलों का संचालन अधिकतम सुबह 11:30 बजे तक ही किया जा सकेगा। औरंगाबाद जिले में स्कूलों की छुट्टी पौने 12 बजे कर दी जाएगी।

गर्मी के प्रकोप से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कक्षाओं का संचालन निर्धारित समय के भीतर ही किया जाए और बच्चों को पर्याप्त पानी व अन्य जरूरी सुविधा उपलब्ध हो।

मौसम खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.