संवाद 
अगर आप बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के वाहन चला रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। अब राज्य के स्मार्ट सिटी में शामिल पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ में ऐसा करना भारी पड़ सकता है। इन शहरों में लगे ए.एन.पी.आर. (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे अब ऐसे वाहनों की पहचान करेंगे और ऑटोमेटिक चालान काटा जाएगा।
इन कैमरों के जरिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की निगरानी की जा रही है। परिवहन विभाग और पुलिस की साझा पहल से यह व्यवस्था लागू की गई है ताकि सड़क पर चलने वाले हर वाहन का बीमा वैध और चालू स्थिति में हो।
गौरतलब है कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस वैध रखना हर वाहन चालक के लिए अनिवार्य है। यह न केवल कानूनी ज़रूरत है, बल्कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में नुकसान की भरपाई में भी मददगार होता है।
सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन करें – चालान से बचें।
यातायात और बीमा संबंधित खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार