राजद विधायक रणविजय साहू पर शिकायती आवेदन, पुलिस ने दर्ज किया सनहा


संवाद 

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राजद विधायक रणविजय साहू के खिलाफ थाने में शिकायती आवेदन दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सनहा दर्ज कर लिया है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले से जुड़े तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिकायत किस मामले को लेकर की गई है, लेकिन पुलिस ने सभी पक्षों से पूछताछ कर कार्रवाई की बात कही है।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.