दरभंगा के बेटे देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर

संवाद 
बिहार के लिए गर्व की बात है कि दरभंगा के मूल निवासी देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। देवेन भारती ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मोहल्ले के एक सामान्य स्कूल से पूरी की। इसके बाद उनकी प्रतिभा ने उन्हें झारखंड के प्रतिष्ठित आवासीय नेतरहाट विद्यालय तक पहुंचाया।

उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स स्कूल से प्लस-टू की पढ़ाई पूरी की। फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।

देवेन भारती की यह उपलब्धि न केवल दरभंगा बल्कि पूरे बिहार के लिए प्रेरणा है। उनका यह सफर यह बताता है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

बिहार, देश और समाज की ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों के लिए पढ़ते रहिए – मिथिला हिन्दी न्यूज़ 
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.