"टिकट मिला तो हलवा-सोनपापड़ी लूट लेगा": नित्यानंद राय का राजद-कांग्रेस पर तीखा हमला


संवाद 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक बार फिर राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर राजद और कांग्रेस किसी को टिकट दे भी दे, तो वो हलवा और सोनपापड़ी लूटने से पीछे नहीं हटेगा।

नित्यानंद राय ने कहा, "जिनके डीएनए में ही भ्रष्टाचार, जंगलराज, परिवारवाद और आतंकराज है, उनसे समाज का भला नहीं हो सकता।" उन्होंने जनता से अपील की कि विकास और सुशासन को चुनें, न कि अराजकता और लूट की राजनीति को।

राजनीतिक गर्मी के बीच नित्यानंद राय का यह बयान सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.