राहुल गांधी का बड़ा बयान: "संविधान हजारों साल पुराना, इसमें अंबेडकर, गांधी, नेहरू और फुले की सोच है"


संवाद 

पटना। बिहार दौरे पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संविधान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा,

> "मैं कहता हूं कि यह संविधान हजारों साल पुराना है। इस किताब के अंदर अंबेडकर, गांधी, नेहरू और फुले जी की सोच भी है।"



राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि इसमें भारत की आत्मा और सामाजिक न्याय की भावना बसती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान की आत्मा को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संविधान को बचाने के लिए एकजुट हों, क्योंकि इसमें ही गरीबों, पिछड़ों और दलितों के अधिकार सुरक्षित हैं।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.