बिहार का मौसम फिर बिगड़ने वाला, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी


संवाद 


बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे के अंदर कई जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में खतरे की आशंका ज्यादा है, उनमें शामिल हैं:

पश्चिमी चंपारण

पूर्वी चंपारण

गोपालगंज

सीवान

छपरा (सारण)

मुजफ्फरपुर

सीतामढ़ी

दरभंगा

मधुबनी

सुपौल

सहरसा

अररिया

पूर्णिया


इन जिलों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने और बिजली गिरने से बचाव के लिए खुले में न जाने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस दौरान लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन को पूरी तैयारी में रहने का निर्देश दिया है।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.