चुनाव आयोग की नई डिजिटल पहल: 'एकिनेट' एप लॉन्च, मिलेगी 40 से अधिक सुविधाएं


संवाद 


भारत निर्वाचन आयोग ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'एकिनेट (E-CiNet)' नामक एक नया एप लॉन्च करने की घोषणा की है। इस एप का उद्देश्य मतदाताओं, राजनीतिक दलों और चुनाव अधिकारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर चुनाव से जुड़ी 40 से अधिक सुविधाएं प्रदान करना है।

इस डिजिटल पहल की परिकल्पना भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने की थी। एप के जरिए मतदाता सूची, मतदान केंद्र की जानकारी, नामांकन की स्थिति, चुनाव शेड्यूल, उम्मीदवारों की जानकारी, शिकायत दर्ज कराने की सुविधा और मतदाता हेल्पलाइन जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

चुनाव आयोग का कहना है कि 'एकिनेट' एप चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, आसान और तकनीकी रूप से उन्नत बनाएगा। इसके माध्यम से चुनाव से जुड़ी सूचनाएं रीयल टाइम में लोगों तक पहुंचेगी और प्रशासन की कार्यप्रणाली भी प्रभावी होगी।



👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.