पटना में बुद्धिजीवियों संग 'फुले' फिल्म देखेंगे राहुल गांधी, पार्टी नेताओं को नहीं मिली अनुमति


संवाद 

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजधानी पटना के बुद्धमार्ग स्थित एक मॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सामाजिक न्याय पर आधारित चर्चित फिल्म ‘फुले’ देखेंगे। इस विशेष स्क्रीनिंग में सिर्फ बुद्धिजीवियों और समाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के किसी नेता को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। राहुल गांधी के साथ फिल्म देखने के लिए लगभग 250 लोगों का चयन किया गया है, जो विभिन्न सामाजिक संगठनों, विश्वविद्यालयों और आंदोलनों से जुड़े हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी इस फिल्म के माध्यम से फुले दंपत्ति के विचारों और सामाजिक संदेशों को समझने और साझा करने के उद्देश्य से यह पहल कर रहे हैं। यह कार्यक्रम ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की सोच और संवाद नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी बुद्धिजीवियों से संवाद भी कर सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.