हाजीपुर में सड़क हादसा: बहन की शादी की तैयारियों में जुटे भाई समेत तीन युवकों की मौत, घर में छाया मातम


संवाद 

बिहार के हाजीपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बहन की शादी की तैयारियों में लगे भाई सहित तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से पूजा मटकोर के लिए दही लेने निकले थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी का उत्सव मातम में बदल गया। घर में जहां शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.