एयर स्ट्राइक पर बोले खेसारी लाल यादव, कहा – अबकी बार जड़ से साफ!


संवाद 

पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में जोश और गर्व की लहर दौड़ गई है। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर भोजपुरी में एक पोस्ट करते हुए लिखा:

“अबकी बार ना सिर्फ जवाब, जड़ से साफ कर देलस सेना! जय हिंद, जय भारत माता!”

खेसारी लाल यादव की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हजारों की संख्या में लाइक और रीपोस्ट हो चुके हैं। लोगों ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए खेसारी की देशभक्ति से जुड़ी भावना की सराहना की है।

देशभर में कलाकारों से लेकर आम जनता तक, हर कोई सेना के इस साहसी कदम की तारीफ कर रहा है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.