भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीमा पर सतर्कता, फौजियों की छुट्टियां रद्द, लौटने लगे जवान


संवाद 

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देश की सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। इसी कड़ी में फौजियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, जिससे बिहार और पूर्वी भारत के विभिन्न हिस्सों से जवान बड़ी संख्या में वापस अपनी ड्यूटी पर लौटने लगे हैं।

रेलवे स्टेशनों पर सैनिकों की आवाजाही बढ़ गई है। रेलवे मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि सैनिकों को प्राथमिकता के आधार पर ट्रेन में बर्थ दी जाए और बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। जवान पटना, गया, मुजफ्फरपुर जैसे स्टेशनों से दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के सीमावर्ती इलाकों की ओर रवाना हो रहे हैं।

रेलवे प्रशासन और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां भी सहयोग कर रही हैं ताकि फौजियों को समय पर और सुरक्षित ढंग से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.