आतंक पर नित्यानंद राय का सख्त रुख: कहा – आतंकियों को चुन-चुन कर मारेंगे


संवाद 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि "आतंकियों को चुन-चुन कर मारा जाएगा और उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।"

नित्यानंद राय ने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और जो भी देश की शांति और एकता को चुनौती देगा, उसे करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने सुरक्षा बलों के हौसले की सराहना करते हुए कहा कि सरकार आतंक के खिलाफ पूरी ताकत के साथ खड़ी है।

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.