लालू यादव बने फिर से दादा, तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता


संवाद 

पटना: बिहार की सियासत से जुड़ी एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर दादा बन गए हैं, जबकि उनके छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं।

तेजस्वी यादव ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की, जिसके बाद पूरे लालू परिवार में उत्सव का माहौल है। बताया जा रहा है कि परिवार में एक बेटे का जन्म हुआ है, जिसे लेकर पटना स्थित आवास पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

राजनीतिक गलियारों में भी इस मौके पर तेजस्वी यादव और लालू परिवार को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर राजद समर्थक भी इस खबर को उत्साह से साझा कर रहे हैं।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.