सिवान पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले – बदलाव तय, बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री


संवाद 

सिवान: जन सुराज अभियान के तहत बदलाव यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने शनिवार को सिवान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर तीखा हमला बोला और बिहार में सत्ता परिवर्तन का दावा किया।

मंगल पांडेय को पार्टी करेगी साइड: पीके

प्रशांत किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पांडेय को चुनाव लड़ने का कोई अनुभव नहीं है, फिर भी पार्टी उन्हें जबरन मैदान में उतारना चाहती है। किशोर ने दावा किया कि बीजेपी खुद उन्हें अब साइडलाइन करने की तैयारी कर रही है।

बिहार में बदलाव तय, नया मुख्यमंत्री बनेगा

पीके ने दोहराया कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव के बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। उन्होंने कहा, “जन सुराज का उद्देश्य केवल सरकार बदलना नहीं, बल्कि नीति और नीयत में सुधार लाना है।”

जनता से संवाद और नया विकल्प देने की कोशिश

किशोर ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि वे केवल आलोचना नहीं कर रहे, बल्कि एक व्यवस्थित राजनीतिक विकल्प देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जन सुराज निर्णायक भूमिका निभाएगी।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.