पटना भाजपा महानगर अध्यक्ष बने रूप नारायण मेहता, अटल सभागार में लिया दायित्व


संवाद 

पटना भाजपा महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने शुक्रवार को अटल सभागार में अपने पद का विधिवत रूप से कार्यभार संभाला। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें बधाई दी और संगठन के विस्तार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कोई परिवारवादी या जातिवादी पार्टी नहीं, बल्कि एक ऐसा संगठन है जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सामूहिक दायित्व और एकजुटता ही संगठन की असली ताकत है।

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.