पटना दौरे पर आएंगे भूपेश बघेल, कुर्मी समाज के साथ करेंगे बैठक


संवाद 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल 19 मई को पटना दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम बेहद राजनीतिक और सामाजिक रूप से अहम माना जा रहा है।

भूपेश बघेल पटना के पटेल छात्रावास में छात्रों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे कुर्मी समाज के साथ एक बड़ी बैठक भी करेंगे, जिसमें वे कांग्रेस की रणनीति साझा करेंगे और आगामी चुनावों को लेकर फीडबैक भी लेंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा कांग्रेस की ओबीसी समुदाय पर फोकस रणनीति का हिस्सा है।

बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण अहम भूमिका निभाते हैं और ऐसे में भूपेश बघेल का यह दौरा कांग्रेस के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.