राहुल गांधी के दौरे पर जदयू का हमला, कहा— बिहार में नहीं चलेगा ‘राजनीतिक अभिनय’


संवाद 

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे और फिल्म फूले देखने को लेकर जदयू ने कड़ा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राजनीतिक अभिनय कर बिहार में अपनी सियासी पैठ बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सामाजिक न्याय की प्रयोगशाला है, यहां केवल दिखावे की राजनीति से जनता को बरगलाया नहीं जा सकता।

वहीं जदयू प्रवक्ता मनीष वर्मा ने भी राहुल गांधी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि फिल्म देखकर जनसंवाद स्थापित करने की कोशिश केवल प्रचार का माध्यम है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए कोई ठोस कार्य नहीं हुआ।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने हाल ही में पटना के बुद्धमार्ग स्थित एक मॉल में फिल्म फूले देखी थी, जिसमें करीब 250 बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविदों को आमंत्रित किया गया था। कांग्रेस इसे जन संवाद की नई पहल बता रही है, वहीं विपक्षी दल इसे लोकप्रियता बटोरने की रणनीति करार दे रहे हैं।

बिहार की राजनीति में राहुल गांधी की सक्रियता और जदयू-भाजपा दोनों की प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट है कि लोकसभा चुनावों से पहले सियासी संग्राम तेज हो चुका है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.