हेमजापुर में पुल निर्माण को मंजूरी, किसानों के लिए बनेगा जीवन रेखा


संवाद 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हेमजापुर में पुल निर्माण को स्वीकृति दे दी है, जिससे अब इसे अंतिम मंजूरी मिल गई है। इस पुल के बनने से मुंगेर और लखीसराय के हजारों किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। यह परियोजना सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की पहल पर संभव हो सकी है।

इस पुल से 70-80 हजार बीघे में सब्जी की खेती करने वाले किसानों को सीधा फायदा होगा। अभी तक गंगा नदी पार कर दियारा क्षेत्र तक पहुंचना किसानों के लिए बेहद कठिन था, लेकिन पुल बनने के बाद यह रास्ता सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुल गंगा पार की कृषि भूमि को बाजार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद करेगा।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.