भारत-पाक तनाव चरम पर: भारतीय सेना का जोरदार जवाब, F-16 और JF-17 लड़ाकू विमान किए ध्वस्त

संवाद 


नई दिल्ली/इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों का भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के हाईटेक फाइटर जेट F-16 और JF-17 को मार गिराया है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के 8 मिसाइल और दर्जनों ड्रोन को भी नष्ट कर दिया है।

भारत के सरहदी राज्य – राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर – पूरी तरह अलर्ट पर हैं। सेना की तैनाती और निगरानी बढ़ा दी गई है। इस बीच अरब सागर में भारतीय नौसेना ने भी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई तटीय ठिकानों को निशाना बनाया है।

तनावपूर्ण हालात के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के डीजीपी से बातचीत की और एयरपोर्ट सुरक्षा के मद्देनजर सीआईएसएफ के डीजी को निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और कई मिसाइल ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। वहीं इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान द्वारा की जा रही भारी गोलीबारी का भी भारत पूरी ताकत से जवाब दे रहा है।

दिल्ली में इस समय रणनीतिक हलचल तेज है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से वार्ता की है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनएसए अजित डोभाल के साथ उच्च स्तरीय बैठक भी हुई है।

स्थिति लगातार बदल रही है और सरकार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए – मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.