बेतिया में भाजपा नेता के भाई पर जमीन कब्जा करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR


संवाद 

बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भाजपा नेता के भाई और चर्चित चिकित्सक डॉ. दीपक जायसवाल पर सरकारी शिक्षक की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है। शिक्षक राजेश कुमार ने कोर्ट में इस संबंध में परिवाद दायर किया था।

कोर्ट के आदेश पर बानूछापर थाना में डॉ. दीपक जायसवाल सहित 8-10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि डॉ. दीपक जायसवाल जिले के प्रसिद्ध डॉक्टर हैं और राजनीतिक परिवार से जुड़े हुए हैं, ऐसे में मामला और भी संवेदनशील हो गया है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.