विजय सिन्हा का तीखा हमला: "क्या पार्टी में कोई बेदाग नेता नहीं, जो एक सजायाफ्ता बार-बार अध्यक्ष बनता है?"


संवाद 

पटना।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्या आरजेडी में कोई ऐसा नेता नहीं बचा है जिसकी बेदाग छवि हो, जो बार-बार सजायाफ्ता व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है?

क्या बोले विजय सिन्हा?

> "जो खुद न्यायालय से दोषी ठहराया गया हो, जिसके खिलाफ गंभीर भ्रष्टाचार के मामले हों, उसे बार-बार पार्टी का राष्ट्रीय चेहरा बनाना, यह दिखाता है कि पार्टी नैतिकता और ईमानदारी को कोई महत्व नहीं देती। क्या पार्टी में ऐसा कोई नेता नहीं है जिसकी छवि साफ-सुथरी हो?"



लालू यादव को लेकर लगातार बढ़ रहा विपक्ष का हमला

गौरतलब है कि हाल ही में लालू यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद से भाजपा लगातार इसे मुद्दा बनाकर आरजेडी को घेर रही है। विजय सिन्हा के इस बयान को भी आगामी विधानसभा चुनाव की चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।





👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.