बख्तियारपुर-ताजपुर ग्रीनफील्ड ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण, सीएम नीतीश कुमार ने दिए गति बढ़ाने के निर्देश


संवाद 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर-ताजपुर ग्रीनफील्ड ब्रिज के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि पुल का 60% कार्य पूरा हो चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि यह पुल तय समय पर पूरा हो और लोगों को राहत मिल सके।

यह पुल NH-31 और NH-28 को जोड़ेगा, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन अधिक सुगम हो जाएगा। साथ ही महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का दबाव भी कम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना बिहार के विकास और लिंक नेटवर्क मजबूत करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.